Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में गणपति बप्पा की महाआरती, भजन संध्या और प्रसाद वितरण – जनप्रतिनिधि व श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद...

बिलासपुर 05 सितंबर 2025।बिलासपुर गणेशोत्सव के पावन अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में बुधवार को भव्य महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर की आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।

महाआरती में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी, प्रसिद्ध उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया व गुरमीत सिंह भाटिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, महेश दुबे, राजेंद्र शुक्ला, डा. राजकुमार खेत्रपाल, रविंद्र सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य मोती गंगवानी, पार्षद विजय वर्मा, त्रिलोक श्रीवास तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं फाउंडेशन के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

संध्या के समय पंडितों द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा की महाआरती की गई। महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिमय गीतों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। आरती और भजन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं खिलाड़ियों को भोग प्रसाद वितरित किया गया।

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में वर्ष 2016 से गणेश पूजा का आयोजन परंपरागत रूप से किया जा रहा है। लगातार नौ वर्षों से यहां गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना, महाआरती और विसर्जन धूमधाम से संपन्न किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 6 सितंबर को विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधियों, क्रिकेट खिलाड़ियों, फाउंडेशन के सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। फाउंडेशन मैदान में गणेशोत्सव का यह उत्साहपूर्ण माहौल श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया।

Post a Comment

0 Comments