Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नशे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार...,आरोपियों के कब्जे से 3 किलो ग्राम गांजा,नशीली टेबलेट व सिरफ की गई जप्त...

बिलासपुर 12 फरवरी 2022।बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जिसमे से एक आरोपी से सिविल लाइन पुलिस ने 3 किलो गांजा व दूसरे मामले में दूसरे आरोपी से नशीली टेबलेट व कफ सिरफ जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दे कि नशे का गढ़ कहे जाने वाले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती से तीन किलो गांजा लेकर उसे बिक्री के लिए जा रहे युवक को सिविल लाइन पुलिस की टीम ने मगरपारा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। जिसमे की आरोपी लखन कुर्रे गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। जैसे ही सिविल लाइन थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता को सुचना मिली उन्होंने अपनी टीम को एक्टिव किया और आरोपी को गांजे सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

इसी प्रकार एक और मामले मे रतनपुर निवासी आकाश राव से भी 680 नग नशीली टेबलेट और प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जप्त की गई है।सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक महाराणा प्रताप चौक के पास पुलिस की निगाहो से बचते हुए सीमेंट की बोरी मे प्रतिबंधित नशे का सामान छुपा रखा है। और सर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।जिसे सिविल लाइन पुलिस की टीम ने धरदबोचा ,  
सिविल लाइन पुलिस ने दोनों ही मामलों मे आरोपियों के खिलाफ 21,22 NDPS एक्ट का मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments