Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जन्मदिन के शोर पर विवाद, मारपीट करते सीसीटीवी में एक महिला हुई कैद...,राजकिशोर नगर में टेंट कारोबारी और न्यायाधीश के परिवार के बीच भिड़ंत, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत...


बिलासपुर 01 नवंबर 2026।बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पटाखे और नगाड़े की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, मामले में नया मोड़ तब आया, जब एक महिला सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते नजर आ रही है,वहीं, टेंट कारोबारी विनय वैद्य ने भी न्यायाधीश की पत्नी, उनके पति और साले पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायतों से मामला उलझ गया है।

महासमुंद के कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वे परिवार के साथ अवकाश लेकर अपने ससुराल राजकिशोर नगर आए थे। 31 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे घर में सोते समय नगाड़े और पटाखों की तेज आवाज से परिवार के लोग जाग गए, आवाज बंद कराने के लिए नीचे पहुंचे तो वहां 100 से 200 लोगों की भीड़ थी, न्यायधीश प्रफुल्ल सोनवानी का आरोप है कि आवाज बंद करने कहने पर लोगों ने उन्हें घेरकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी, पत्नी आकांक्षा, साले अभिषेक, सास नीरा भारद्वाज और साले की पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ भी मारपीट की गई, इसमें आकांक्षा के दाहिने हाथ और अभिषेक के सिर, सीने व गले में चोट आई,दूसरी ओर, मगरपारा निवासी टेंट कारोबारी विनय वैद्य ने आरोप लगाया कि जन्मदिन समारोह के दौरान आकांक्षा ने गाली-गलौज की और प्रफुल्ल लाठी लेकर पहुंचे, दोनों ने मारपीट की, अभिषेक पर कार से कुचलने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। विनय के अनुसार, उनके कंधे, पीठ और अंगूठे में चोट आई, मामले में अभय बरूआ की मौजूदगी को लेकर भी सवाल है। जानकारी के अनुसार, वह मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


 सीसीटीवी में मारपीट करती दिखाई दे रही एक महिला..


राजकिशोर नगर में हुए विवाद के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते एक महिला कैद हुई हैं। फुटेज में सामने आए घटनाक्रम से मामले की जांच को अहम दिशा मिल सकती है। विनय वैद्य की शिकायत में आकांक्षा पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवाद की शुरुआत और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर सकती है।


अभय बरूआ की मौजूदगी पर भी सवाल


विनय वैद्य की शिकायत में जन्मदिन समारोह अभय बरूआ के घर पर होने का उल्लेख है। वही मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर अभय बरूआ की मौजूदगी नहीं थी। ऐसे में विवाद के दौरान कौन-कौन मौजूद था और किसकी क्या भूमिका रही, यह जांच का विषय है। न्यायाधीश प्रफुल्ल सोनवानी की शिकायत में अभय बरूआ और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान अहम होंगे।

Post a Comment

0 Comments