बिलासपुर 14 सितंबर 2026।बिलासपुर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में सोमवार को भक्तिमय माहौल के बीच भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना की गई,मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के दौरान पूरा प्रेस क्लब परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा, पत्रकार साथियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश का पूजन कर प्रेस क्लब परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, गणेश उत्सव को लेकर प्रेस क्लब के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला,प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव की पहल और मेहनत से इस वर्ष गणेश जी की स्थापना का आयोजन किया गया, आयोजन को प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा का सहयोग और समर्थन मिला, इसके बाद सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी को प्रेस क्लब परिसर में विराजमान कराया गया, पूजा-अर्चना का कार्य प्रेस क्लब सदस्य एवं पंडित शिव तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, विधिवत पूजा के दौरान पत्रकार साथियों ने भगवान श्री गणेश जी के समक्ष पुष्प अर्पित कर आरती की,सभी ने विघ्नहर्ता से प्रेस क्लब परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की, गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही प्रेस क्लब परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का माहौल बन गया है।

 पत्रकार साथियों ने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। उनकी स्थापना से प्रेस क्लब परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा,कार्यक्रम में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरि किशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुवा, दिनेश ठक्कर, पंडित शिव तिवारी, रवि शंकर शुक्ला, सालिक साहू, प्रियंका सिंह, विकास सामनानी, श्री सोनी, विकल्प तलवार, प्रवीण सिंह, सेयज माकड़े, अगस्त मुनि मिश्रा, सैय्यद जफर, मोहम्मद इसराईल, रविंद्र विश्वकर्मा, सफीर, आदि मानिकपुरी, कान्हा सहित प्रेस क्लब के अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।