Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग का शिकंजा, अवैध शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...


बिलासपुर 05 सितम्बर 2026।बिलासपुर शुष्क दिवस के अवसर पर अवैध शराब के परिवहन, विक्रय और धारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिल्हा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं के कब्जे से देशी शराब बरामद की गई,दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त करने के बाद जेल दाखिल किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में जिले में शुष्क दिवस को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग बिल्हा की टीम ने चकरभांठा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सरस्वती बाई सूर्यवंशी के कब्जे से 36 नग देशी मदिरा प्लेन पाव बरामद किए,शराब जब्त कर आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार किया गया,इसी तरह टीम ने ग्राम निपनिया, थाना बिल्हा में कार्रवाई करते हुए सुखबाई भास्कर के यहां तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 5.76 लीटर देशी मदिरा बरामद हुई। दोनों मामलों में आबकारी विभाग ने नियमानुसार प्रकरण कायम करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की,न्यायालय से रिमांड प्राप्त होने के बाद दोनों महिलाओं को जेल दाखिल कर दिया गया, आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला इससे पहले भी जारी रहा है। कुछ दिन पूर्व ग्राम केसला, थाना बिल्हा में कार्रवाई करते हुए हिमालय कोशले के कब्जे से 64 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई थी। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को भी जेल दाखिल किया गया था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, विक्रय और भंडारण के खिलाफ आगामी दिनों में भी सघन अभियान जारी रहेगा,कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इस पूरी कार्रवाई में महिला आबकारी आरक्षक शमा निशा एवं आरती साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments