बिलासपुर 23 जुलाई 2026।बिलासपुर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, दक्ष और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग की निवारक सतर्कता (प्रिवेंटिव विजिलेंस) की अवधारणा को मजबूत करते हुए SECL के सतर्कता विभाग ने कंपनी की चार प्रमुख खदानों—गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और रायगढ़—में अत्याधुनिक ट्रक डिस्पैच मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य कोयला परिवहन प्रक्रिया की रियल-टाइम निगरानी कर अनियमितताओं पर रोक लगाना और पूरी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है।
इन कंट्रोल रूम की सबसे खास बात यह है कि इन्हें SECL ने पूरी तरह इन-हाउस विकसित किया है। इससे संगठन की तकनीकी क्षमता, नवाचार और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय का परिचय मिलता है। कंट्रोल रूम में लगाए गए रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से ट्रकों की आवाजाही, कोयला डिस्पैच की स्थिति और परिचालन से जुड़ी संभावित बाधाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सतर्कता विभाग का मानना है कि यह पहल केवल अनियमितताओं की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रणालीगत सुधार के जरिए ऐसी परिस्थितियों को पहले ही रोकने का प्रयास है, जो डिस्पैच प्रक्रिया में विलंब, अक्षमता या पारदर्शिता की कमी का कारण बन सकती हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिए किसी भी समस्या की तत्काल पहचान कर समय पर आवश्यक हस्तक्षेप किया जा सकेगा, जिससे संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा,
इस नई व्यवस्था से ट्रक टर्नअराउंड टाइम (TAT) में कमी आने, वाहनों के निर्गमन में होने वाली देरी घटने और कोयला निकासी एवं डिस्पैच की समग्र दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, रियल-टाइम डेटा उपलब्ध होने से अधिकारियों को त्वरित, सटीक और तथ्य आधारित निर्णय लेने में भी सुविधा मिलेगी,SECL का यह कदम डिजिटल तकनीक, रियल-टाइम निगरानी और सक्रिय परिचालन प्रबंधन के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। कंपनी का सतर्कता विभाग इस पहल के माध्यम से न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत कर रहा है, बल्कि तकनीक-सक्षम खनन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पहल भविष्य में कोयला परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है।
0 Comments