Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

"थाने की नाक के नीचे 'लक' का खेल! जलसों में रोज सजता जुए का दरबार, पुलिस को अब भी 'लोकेशन अपडेट' का इंतज़ार?"...



बिलासपुर 31 जुलाई 2026। बिलासपुर एक ओर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जिलेभर में अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में कथित तौर पर बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सवाल यह है कि जब कार्रवाई के इतने दावे किए जा रहे हैं, तब आखिर यह खेल किसके भरोसे बेखौफ चल रहा है?
सूत्रों के मुताबिक, ग्राम जलसों में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जुए का फड़ सजाया जाता है। जगह बदलने की यह रणनीति ऐसी बताई जा रही है मानो किसी फिल्म की शूटिंग हो, जहां हर दिन नया सेट और नया लोकेशन तय होता हो। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां कैमरे नहीं, बल्कि ताश के पत्ते चलते हैं।
चर्चा है कि इस कथित जुआ फड़ का संचालन एक युवक, जिसे लोग "डायना" के नाम से जानते हैं, द्वारा शहर के कुछ लोगों के साथ मिलकर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सूत्र यह भी दावा करते हैं कि इस पूरे नेटवर्क का एक "सफेदपोश पार्टनर" भी है, जो खुद मैदान में दिखाई नहीं देता, लेकिन पर्दे के पीछे से पूरी "फील्डिंग" उसी के इशारों पर सजती है। स्थानीय चर्चाओं में उसका नाम "योगी" बताया जा रहा है, जिस पर पहले भी जुआ संचालन से जुड़े होने की बातें सामने आती रही हैं।
ग्रामीणों के बीच अब यह चर्चा भी आम है कि जब हर रोज जगह बदलकर कथित रूप से जुआ खेला जा सकता है, तो क्या पुलिस की सूचना प्रणाली इतनी कमजोर है कि उसे इसकी भनक तक नहीं लग रही? या फिर जुआरियों की "लोकेशन सर्विस" पुलिस के नेटवर्क से ज्यादा तेज हो गई है?
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित व्यक्तियों का पक्ष भी सामने नहीं आया है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह सीधे-सीधे पुलिस की कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि कोनी पुलिस इन चर्चाओं को महज अफवाह मानती है या फिर मौके पर पहुंचकर सच्चाई सामने लाने के लिए ठोस कार्रवाई करती है। आखिर कानून का डर बड़ा है या ताश की बाजी इसका जवाब कार्रवाई ही दे सकती है।

Post a Comment

0 Comments