Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान से कांग्रेस ने भरी हुंकार, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प...,मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक अभियान पहुंचाने का आह्वान...


बिलासपुर 13 नवंबर 2026।बिलासपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत सिरगिट्टी मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की है। जन चौपाल में देशभर में सामने आ रहे कथित वोट चोरी के मामलों, मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंता जताई गई,कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाए है।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यदि मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं, तो यह पूरे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करें,उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर आवाज उठाने की अपील की है।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी शहनवाज खान, पार्षद पुष्पेंद्र साहू सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments