Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरु-चेला विवाद बना हत्या की वजह,किन्नर की गला दबाकर हत्या, वारदात के चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार...

बिलासपुर 21 जुलाई 2026।बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र के जोकी गांव में किन्नर समुदाय के भीतर गुरु-चेला प्रथा को लेकर शुरू हुआ विवाद एक सनसनीखेज हत्या में बदल गया,पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किन्नर तन्नू खान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में किन्नर रिया उर्फ राकेश (24), निवासी सेमरचुवा, जिला मुंगेली (हाल मुकाम जोकी), को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को दिल्ली से बिलासपुर आई किन्नर वर्षा जान को तन्नू खान ने पुराने बस स्टैंड स्थित एक होटल में ठहराया था, 20 जुलाई को तन्नू, वर्षा और उनके गुरु भाई मीरा उर्फ आशीष जोकी स्थित मीरा के घर पहुंचे। रास्ते में रिया उर्फ राकेश भी उनके साथ शामिल हो गया, बाद में तन्नू और रिया स्कूटी से तालापारा अस्पताल गए और लौटते समय देशी शराब व मछली खरीदकर मीरा के घर पहुंचे, चारों ने साथ बैठकर शराब और भोजन किया,इसी दौरान किन्नर समाज में प्रचलित गुरु-चेला परंपरा को लेकर चर्चा शुरू हुई,तन्नू खान ने रिया से उसका गुरु पूछते हुए उसे अपना चेला बनने का दबाव बनाया और परंपरा के अनुसार गुरु को वार्षिक व मासिक राशि देने की बात कही। रिया ने स्वयं को किसी का चेला मानने से इनकार कर दिया,इसी बात पर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। मीरा और वर्षा ने समझाने की कोशिश की, वहीं तालापारा निवासी गुरु राजा किन्नर ने भी फोन पर दोनों को शांत रहने की सलाह दी, लेकिन विवाद नहीं थमा,गुस्से में तन्नू और रिया पैदल तालापारा की ओर निकल गए,देर रात दोनों का संपर्क टूट गया,पूछताछ में आरोपी रिया ने स्वीकार किया कि गुरु-चेला विवाद से नाराज होकर उसने एनएच-130 स्थित दलदलिहापारा बस स्टॉप के पास तन्नू खान का गला दबाकर हत्या कर दी, आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, चप्पल और चार्जर समेत अन्य सामान बरामद किया गया,सकरी पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

Post a Comment

0 Comments