Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की तत्परता से बड़ी कार्रवाई,DLS कॉलेज के पास चाकू लहराकर दहशत फैला रहे आरोपी को सरकंडा पुलिस ने दबोचा...




बिलासपुर 03 जून 2026।बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस ने एक त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अशोक नगर क्षेत्र में दहशत फैला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 जून 2026 को सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर स्थित DLS कॉलेज और हनुमान मंदिर के पास एक युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर घूम रहा है तथा राहगीरों को डरा-धमकाकर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया,पूछताछ में उसने अपना नाम कैलाश साहू पिता संतोष उर्फ डैनी साहू (27 वर्ष) निवासी अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर बताया,तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का स्टील कलर का बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसकी कुल लंबाई लगभग 10 इंच और फल की लंबाई करीब 4.5 इंच पाई गई,पुलिस द्वारा आरोपी से हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध अनुमति या कागजात नहीं दिखा सका, इसके बाद पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में चाकू जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 831/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया,
थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments