बिलासपुर 06 जून 2026।बिलासपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना सरकंडा में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को लेकर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया,
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की,वृक्षारोपण कार्यक्रम में थाना स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया। थाना परिसर में पौधों की हरियाली बढ़ने से कर्मचारियों के बीच सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया,कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं बनता, बल्कि वह आने वाले वर्षों में जीवनदायिनी ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए,
विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, बल्कि समाज को हरियाली और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण संदेश देता है।
0 Comments