Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख की मांग, मीडियेटर का ऑडियो वायरल...


बिलासपुर 6 जून 2026।बिलासपुर सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक ड्यूटी के बाद थाना परिसर में सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके पास बीयर की बोतल रखकर वीडियो बना लिया,यह वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। अब इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। बताया जाता है कि इस वीडियो को थाने के ही एक स्टाॅफ ने पत्रकारों को दिया था। ऑडियो में आरक्षक से चाय वाला मीडियेटर बात कर रहा है।
सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक करीब एक साल पहले पेट्रोलिंग ड्यूटी था, देर  रात पेट्रोलिंग के बाद वह थाना परिसर में बने एक कमरे में आकर आराम करने लगा,वायरल ऑडियो से पता  चलता है कि इसी दौरान ड्यूटी में तैनात एक अन्य आरक्षक वहां पर आया, उसने सो रहे आरक्षक के पास बीयर की बोतल रख दी, इसके बाद इसका  वीडियो बना लिया,करीब एक साल बाद आरक्षक ने उस वीडियो को एक पत्रकार के पास भेज दिया, अब पत्रकार एक अन्य व्यक्ति  को  वीडियो दिखाकर आरक्षक  से  पहले एक लाख की मांग की, बात नहीं बनने पर उसने वीडियो दूसरे पत्रकार के पास भेज दी, इस पर भी बात नहीं बनी तो उसने एक चाय वाले युवक के माध्यम से आरक्षक से एक लाख की मांग की, वायरल ऑडियो में आरक्षक और उसी मीडियेटर की बातचीत हैे। इसमें वीडियो वायरल करने वाले आरक्षक के साथ ही दो कथित पत्रकार का नाम सामने आ रहा हैं। 

थाना स्टाफ में आपसी द्वेष आया सामने...

सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षकों का वीडियो और ऑडियो  पहले भी वायरल हो चुका है। तब भी बात समाने आई थी कि स्टाफ के ही लोगों ने एक दूसरे का  वीडियो  ऑडियो  वायरल किया था। अब एक नया ऑडियो सामने आया है। इसमें भी थाने के ही एक विवादितआरक्षक का नाम सामने आ  रहा है, जिसने सो रहे आरक्षक के पास बीयर की बोतल रखकर वीडियो  बना लिया, अब इसके  सहारे आरक्षक से वसूली की कोशिश की जा रही है।

बैरक में सो रहा था आरक्षक वायरल ऑडियो की बातचीत में पता चलता है कि आरक्षक ड्यूटी के बाद थाना परिसर में बने बैरक में  आराम कर रहा  था। यह बैरक करीब एक साल पहले पुराना है,पूरा वीडियो उसी बैरक बताया जा रहा है। जब आरक्षक ने एक साल पुराना वीडियो होने की बात कही तो वसूली करने वालों ने इसे अधिकारियों के लिए नया बताने की बात कही,साथ ही वीडियो को  राजधानी के न्यूज पोर्टल के माध्यम से चलवाने की धमकी भी दे दी है।

कहा वीडियो वायरल होने पर रुक जाएगा प्रमोशन...

वायरल ऑडियो में लेनदेन के  बातचीत के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरक्षक का नाम प्रमोशन लिस्ट में है। इसके चलते आरक्षक को धमकियां दी जा  रही है। बताया जाता है कि वीडियो  सामने आने पर निलंबित होने और प्रमोशन रुक जाने की बात कहते हुए  रुपये की मांग की जा रही है। साथ ही समय समय पर सेवा  करने की मांग भी बात कही जा रही है।

Post a Comment

0 Comments