Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement


बिलासपुर 07 जून 2026।रायपुर छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल के तहत रायपुर में प्रस्तावित "ज्वैलरी पार्क" को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 


इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) के कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष राजीव अग्रवाल से सौजन्य भेंट की,
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से ज्वैलरी पार्क की स्वीकृति के लिए अध्यक्ष अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, बैठक के दौरान ज्वैलरी पार्क के शीघ्र क्रियान्वयन, भूमि आवंटन, आधारभूत संरचना के विकास तथा प्रदेश के हजारों सुनारों एवं छोटे सराफा कारीगरों को शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई,
बैठक में सकारात्मक माहौल के बीच अध्यक्ष राजीव  अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि प्रस्तावित ज्वैलरी पार्क छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा,उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के आभूषण व्यवसाय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित करेगी,यह पहल "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी,
इस दौरान 28 जून 2026, रविवार को बिलासपुर में आयोजित होने वाले "सराफा महा सम्मेलन" के लिए भी श्री अग्रवाल को सादर आमंत्रित किया गया, सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था, BIS कार्यशाला और व्यापारी कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई गई,
सराफा समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज की एकजुटता और शासन-प्रशासन के सहयोग से ज्वैलरी पार्क का सपना जल्द ही साकार होगा, जिससे पूरे प्रदेश के सराफा उद्योग को नया आयाम मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments