Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रेमिका के पिता पर सिरफिरे आशिक का जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार...



बिलासपुर 01 जून 2026।बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी, दिनदहाड़े हुई यह पूरी वारदात एक गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया, पुलिस से बचकर भागने के दौरान आरोपी गिरकर घायल भी हो गया, जिसका उपचार कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कुदुदंड स्थित एसबीटी कॉलेज के पास रहने वाले साहिल का एक नाबालिग किशोरी से प्रेम संबंध था,शुरुआत में युवती के परिजनों को लगा कि युवक उनके ही समाज से संबंधित है, जिसके चलते वे शादी के लिए तैयार हो गए थे। बाद में पता चला कि युवक की मां दूसरे समाज से हैं। इस जानकारी के बाद परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया और मोहल्ला छोड़कर दूसरी जगह रहने की तैयारी शुरू कर दी।
परिजनों के इस फैसले से साहिल नाराज हो गया और उसने खौफनाक कदम उठा लिया,सोमवार सुबह किशोरी के पिता अपनी बाइक की मरम्मत कराने एक गैराज पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी चाकू लेकर वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने पीछे से आकर पहले पीठ पर चाकू से वार किया,इसके बाद गर्दन पकड़कर सीने पर भी हमला कर दिया, अचानक हुए हमले से गैराज में अफरा-तफरी मच गई,हालांकि घायल पिता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया, खुद को घिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी,सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हो गई,घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई, संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय वह गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसका भी उपचार कराया,पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments