Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा संभालेंगे सचिव पद...


बिलासपुर 21 जून 2026।बिलासपुर छठ घाट स्थित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 21 जून को सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार प्रवीण झा को मंच का अध्यक्ष तथा सुधीर झा को सचिव नियुक्त किया गया है।

 नवगठित कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक संगठन का नेतृत्व करेगी, मंच के पदाधिकारियों के अनुसार संगठन के विस्तार, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सामान्य सभा की बैठक में सदस्यों ने नई टीम के गठन पर सहमति जताई, जिसके बाद अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया,छठ घाट परिसर में आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी,कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की संपूर्ण सूची का भी औपचारिक ऐलान किया जाएगा,मंच के पदाधिकारियों का विश्वास है कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे,वहीं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह तथा महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों, सदस्यों और क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। मंच का कहना है कि समाजजनों के सहयोग और छठी मइया के आशीर्वाद से गठित नई कार्यकारिणी आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाजहित में कार्य करेगी,कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments