Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रायपुर हाईवे पर फिर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल, सनरूफ से बाहर निकलीं युवतियां, वीडियो वायरल...


बिलासपुर 21 जून 2026।बिलासपुर शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद स्टंटबाजों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर रायपुर रोड हाईवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती कार में खतरनाक स्टंट करते कुछ युवतियां दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 4 बजे से 4:30 बजे के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्रेटा कार जिसका नंबर CG 10 BE 4400 तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रही है और कार की सनरूफ से दो युवतियां बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे पूरी तरह असुरक्षित स्थिति में दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि कार चालक वाहन को सड़क पर लहराते हुए चला रहा है। कार का बार-बार दिशा बदलना और अनियंत्रित तरीके से चलाना न केवल उसमें सवार लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम बन रहा है।

गौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस और यातायात विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों में स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने ऐसे मामलों में चालान काटने से लेकर वाहन जब्त करने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई तक की है। इसके बावजूद कुछ युवक-युवतियां सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने या रोमांच के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
फिलहाल वायरल वीडियो एक चर्चा विषय बना हुआ है।वही लोगों ने ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, यदि समय रहते ऐसे मामलों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह शौक कभी भी किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है।

Post a Comment

0 Comments