Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार...

बिलासपुर 18 जून 2026।बिलासपुर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए सरकंडा थाना पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चांटीडीह क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहीद शेख उर्फ चिढ़ढ़ा (20 वर्ष) निवासी चांटीडीह पठान मोहल्ला, नगीना मस्जिद के पास, सरकंडा बताया, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
"अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यप्रणाली का उदाहरण है।"

Post a Comment

0 Comments