Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

24 घंटे में दो हत्याओं से दहला बिलासपुर,आरोपी सलाखों के पीछे, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं?...

बिलासपुर 16 जून 2026।बिलासपुर शहर में बीते 24 घंटों के भीतर हुई दो सनसनीखेज हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर सिरगिट्टी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है,राहत की बात यह रही कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि पहली घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर नयापारा स्थित आनंद गली की है, जहां 19 वर्षीय मोहम्मद इरफान उर्फ बघीरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक के शरीर तथा सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई, प्रारंभिक जांच में गाली-गलौज से उपजे विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी की है। दोपहर लगभग करीब 3 से 3:30 बजे के बीच पति बनचू ने घरेलू विवाद, चरित्र शंका के शक पर अपनी पत्नी सुमित्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया,हालांकि दोनों मामलों में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी पहले वारदात को अंजाम देते हैं और फिर निश्चिंत होकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करते हैं। शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि गिरफ्तारी की सफलता से ज्यादा जरूरी अपराधों की रोकथाम है। आखिर पुलिस का खौफ अपराधियों के मन में कब दिखाई देगा, यह सवाल अब आम नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

Post a Comment

0 Comments