Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद के ढाबे में चल रही अवैध शराबखोरी पर छापा, संचालक समेत 6 पर कार्रवाई...


बिलासपुर 13 जून 2026।बिलासपुर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चकरभाठा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के रायपुर रोड स्थित बालाजी ढाबा में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब पिलाए जाने के मामले का खुलासा किया,सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में ढाबा का मालिक भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक जोतवानी बताया जा रहा है जिसके साथ ही पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है,पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बालाजी ढाबा में बिना किसी वैध अनुमति के ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी और पिलाई जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चकरभाठा थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार रात ढाबे में दबिश दी,छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर पांच लोगों को शराब का सेवन करते हुए पाया गया,इसके बाद ढाबा संचालक अशोक जोतवानी को हिरासत में लिया गया तथा शराब पीते मिले पांच लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई,कार्रवाई के दौरान यह भी चर्चा रही कि मामले को प्रभावित करने के लिए कुछ प्रभावशाली लोगों के माध्यम से दबाव बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन चकरभाठा पुलिस ने निष्पक्षता और दृढ़ता का परिचय देते हुए किसी भी प्रकार के दबाव को दरकिनार कर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया,पुलिस के इस रुख की क्षेत्र में सराहना हो रही है।जानकारों का कहना है कि रायपुर रोड क्षेत्र के कई ढाबों और रेस्टोरेंटों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में चकरभाठा पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इन पर की गई कार्रवाई,हर्ष श्रीवास, अभिषेक कुमार सिंह, राजीव दुबे, मयंक सिंह, बिट्टू कौशिक और ढाबा संचालक अशोक जोतवानी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments