बिलासपुर 13 जून 2026।बिलासपुर दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मुख्यालय में श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “नारी राग-रंग महोत्सव 2026” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ,उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस आयोजन ने पहले ही दिन प्रतिभागियों और दर्शकों का मन मोह लिया,कार्यक्रम का उद्घाटन श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन एवं उपाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,इस अवसर पर शशि दुहन ने कहा कि नारी राग-रंग महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने महिलाओं को अपनी कला और हुनर के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया,
महोत्सव के प्रथम दिवस पर गीत गायन, एकल नृत्य, मोनो एक्ट, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी तथा वेस्ट मटेरियल आर्ट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से न केवल निर्णायकों बल्कि उपस्थित दर्शकों को भी प्रभावित किया,रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं में आकर्षक कलाकृतियां देखने को मिलीं, जबकि चित्रकला और मोनो एक्ट में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की अनूठी छाप छोड़ी,विशेष आकर्षण रही वेस्ट मटेरियल आर्ट प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को कलात्मक रूप देकर पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के पुनः उपयोग का प्रभावशाली संदेश दिया,यह प्रतियोगिता रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरणीय जागरूकता का भी प्रतीक बनी,प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए संगीत, नृत्य एवं ललित कला क्षेत्रों के विशेषज्ञ निर्णायकों को आमंत्रित किया गया था। उनके मार्गदर्शन और मूल्यांकन से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला,महोत्सव का दूसरा और अंतिम दिवस 13 जून को आयोजित होगा, जिसमें समूह गायन, समूह नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी, मिमिक्री तथा नाटक/स्किट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी,समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा, आयोजन को लेकर महिला प्रतिभागियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
0 Comments