Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन,237 लीटर महुआ शराब और 1530 किलो लहान जब्त, कई आरोपी भेजे गए जेल...


बिलासपुर 11 जून 2026।बिलासपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों और मीडिया के माध्यम से मिली सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लहान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया, सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 जून 2026 को सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में शिकायत मिलने पर विशेष अभियान चलाया गया,यहां रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर, श्यामता बाई पति बीरबल के मकान से 15 लीटर तथा शैलबाई पति सुरेन्द्र के पास से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया,इसके अलावा निर्मला बाई पति रामनाथ और पूनम मालिया पति सन्नु मालिया के घरों से भी महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई, अभियान के दौरान ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब में छिपाकर रखी गई 180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया, जिसे विधिवत नष्ट कर कार्रवाई की गई,इसी दिन मीडिया से प्राप्त शिकायत के आधार पर सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी निवासी सूरज बघेल के कब्जे से 9.36 लीटर देशी और विदेशी मदिरा जब्त कर उसे भी जेल दाखिल किया गया,आबकारी विभाग ने बताया कि इससे पहले कोटा क्षेत्र में ओमप्रकाश टंडन से 14.5 लीटर महुआ शराब तथा मस्तूरी क्षेत्र में मनोज धनवार से 9.5 लीटर महुआ शराब जब्त कर गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किए गए थे।

 वहीं बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्रों में भी अवैध शराब रखने के मामलों में आरोपियों को न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न वृत्त प्रभारियों और आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments