Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

31 मार्च को हुई थी तौसीफ खान के साथ मारपीट की घटना, तब से आरोपी फरार...,तीन आरोपियों ने मिलकर दिया था मारपीट की घटना को अंजाम,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार...


बिलासपुर 25 जून 2026।बिलासपुर में 31 मार्चको तारबाहर क्षेत्र में बार संचालक  तौसीफ खान पर जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपियों में से एक आरोपी सलमान खान  को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है।  दो आरोपी  नाजिम खान तथा सैयान बुखारी अभी भी फरार है। घटना 31 मार्च की है। तार बाहर में आधी रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया,जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने बार संचालक तौसीफ खान को घेरकर बुरी तरह पीटा,जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए, तौसीफ खान पर जानलेवा हमला करने की उक्त पूरी घटना 31 मार्च की रात करीब 12:50 बजे की है। पिछले ढाई महीने से आरोपी फरार थे। 
भारतीय नगर में रहने वाले तौसीफ खान जो कि एमिगोस बार की देखरेख करते हैं,उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए बताया कि बिकी रात्रि तकरीबन 12:50 में नाजिम खान का फोन उनके फोन में बार-बार आ रहा था। 
इस दौरान जब उन्होंने कॉल उठाया तो आरोपी नाजिम व उसके साथियों ने दारू की मांग की वही मना करने पर फोन पर ही गाली गलौच करने लगे और न देने की स्थिति में बार मे तोड़ फोड़ करने की धमकी देने लगे,इस दौरान जब बार संचालक तौसीफ खान यह सुनकर मौके पर पहुँचें तो विवाद बढ़ गया,देखते ही देखते आरोपियों ने बार संचालक से गाली-गलौज करते हुए नाजिम खान ने डंडे से व उसके साथी सैयांन बुखारी व सलमान खान ने हाथ मुक्के से मारपीट कर दी,हमले में युवक को बाएं कनपट्टी,कोहनी व पैर भब चोट लगी हैं साथ ही मारते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी,घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 119(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया,पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे,जिसमें एक आरोपी को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments