बिलासपुर 05 अप्रैल 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को जिला भाजपा बिलासपुर शहर द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय करबला, बिलासपुर में ध्वजारोहण किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी,उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को जहां मुख्य कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया जाएगा, वहीं पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भी भाजपा का ध्वज फहराएंगे,इसके अलावा जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव, बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा, इस अभियान के तहत बड़ी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 गांवों और छोटी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 20 गांवों में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी पहुंचकर जनता से संवाद करेंगे,इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी तथा लाभार्थियों से सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा,स्थापना दिवस के मद्देनजर भाजपा कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया है। कार्यालय परिसर में झालर, लाइटिंग और दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से उत्सवी माहौल तैयार किया गया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 6 अप्रैल, सोमवार को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय करबला, बिलासपुर मेंआयोजित,ध्वजारोहण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
0 Comments