Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“रॉन्ग साइड से वार, CCTV से हार,बिलासपुर पुलिस ने 3 दिन में सुलझाया चैन स्नैचिंग का मामला,पूरा माल बरामद”...


बिलासपुर, 26 मार्च 2026। बिलासपुर शहर में चैन स्नेचिंग की वारदातों पर लगाम कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रजनेश सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में एसीसीयू और सिविल लाइन थाना की संयुक्त टीम ने महज तीन दिनों के भीतर वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और लूट का शत-प्रतिशत माल भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च की रात करीब 10 बजे वैष्णवी विहार निवासी शोभना भांडेकर अपने भाई के साथ रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थीं। रास्ते में उनकी स्कूटी पंचर हो गई, जिससे वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पल्लव भवन के पास एक युवक अचानक रॉन्ग साइड से आया और उनके गले से करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की सोने की चैन व लॉकेट झपटकर फरार हो गया,घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की,साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से देवरीखुर्द और तारबाहर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से शेख सलमान (27) और आकाश उर्फ आशु नायक (23) को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही पीड़िता को टारगेट कर लिया था। स्कूटी पंचर होने के बाद वे ऑटो से उनका पीछा करते रहे और सुनसान मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने लूटी गई चैन और लॉकेट को आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर 80 हजार रुपये का लोन भी ले लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ऑटो, 5000 रुपये नकद और गिरवी रखा गया सोने का पूरा सामान बरामद कर लिया है। इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Post a Comment

0 Comments