Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“300 CCTV खंगालकर बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, ACCU व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद”...


बिलासपुर, 26 मार्च 2026। बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। रजनेश सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में एसीसीयू  और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह न केवल बिलासपुर बल्कि जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले में भी सक्रिय था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थलों और शहरभर के 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, जांच के दौरान मुख्य आरोपी साहिल मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया, साथ ही चोरी के वाहनों को खरीदने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी दी,इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों और खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया,इस कार्रवाई में कुल 4 वाहन चोर और 3 खरीददारों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से हीरो पैशन प्रो, बजाज CT 100, होंडा शाइन और स्प्लेंडर सहित कुल 6 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 2 लाख रुपए) बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर के सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, सरकंडा थाना सहित जांजगीर और दुर्ग में दर्ज कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ है। यह गिरोह सुनसान जगहों और लापरवाही से खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाता था।
पूरी कार्रवाई में एसीसीयू टीम और विभिन्न थानों के अधिकारियों की अहम भूमिका रही, उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।यह कार्रवाई शहर में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments