बिलासपुर 26 मार्च 2026।बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि बिलासपुर निवासी एवं भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय नेत्री डॉ. सुषमा सिंह को भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार राष्ट्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर मिला है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी उपलब्धि मानी जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा गठित इस 15 सदस्यीय सलाहकार कोर समिति में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति में राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों सहित विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञों को स्थान दिया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य पर्यटन मंत्रालय से जुड़े कार्यों, योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करना तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। साथ ही समिति के सदस्य केंद्र और राज्यों के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे,डॉ. सुषमा सिंह पिछले करीब 8 वर्षों से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।प्रदेश में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने डॉ. सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments