बिलासपुर 27 मार्च 2026।बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक से चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये लूट लिए गए, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित एक चाय दुकान में प्रार्थी हेमंत कुमार यादव चाय पीने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान में मौजूद कुछ लोगों ने उनके पास रखी रकम की जानकारी ली, पीड़ित के मुताबिक, वहां मौजूद अतुल यादव ने मौके का फायदा उठाते हुए अचानक चाकू निकाल लिया और डराते,धमकाते हुए 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया,घटना के बाद पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया, इसके बाद हेमंत यादव सीधे सरकंडा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई,मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई,पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया,तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई,
सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
0 Comments