Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

डिप्टी सीएम अरुण साव बोले,बिलासपुर बनेगा क्रिकेट हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तैयारी...

बिलासपुर 24 मार्च 2026।बिलासपुर के राजा रघुराज स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिलासपुर को क्रिकेट का हब बनाया जाएगा और यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम तैयार करने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री साव ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा, उन्होंने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को अनुशासित और समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके जीवन से संगठन और जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है। साव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी बिलासपुर को खेल और खिलाड़ियों का शहर बताते हुए कहा कि यहां लगातार राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।
प्रतियोगिता के मैचों की बात करें तो बीटीसी नागपुर और खड़गपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। नागपुर ने जौनपुर को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया, जबकि खड़गपुर ने गाजियाबाद को रोमांचक मैच में मात दी,इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर और कोच अमरिंदर सिंह ने भी खिलाड़ियों को फिटनेस और अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने रघुराज स्टेडियम की पिच की तारीफ करते हुए इसे बेहतरीन बताया,कुल मिलाकर, यह प्रतियोगिता न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दे रही है, बल्कि बिलासपुर को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments