Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“देर रात शराब विवाद बना मारपीट की वजह, कर्मचारी तौसीफ खान की भूमिका पर उठे सवाल, एफआईआर दर्ज”...



बिलासपुर 01 ,अप्रैल  2026। बिलासपुर में देर रात बार संचालन और अवैध शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लिंक रोड स्थित अमिगोज बार एंड पब के कर्मचारी तौसीफ खान से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें अब उसकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। घटना के बाद तौसीफ खान ने तारबहार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे पब की पार्किंग में हुई। तौसीफ खान ने शिकायत में बताया कि नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान नामक तीन युवक शराब लेने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब देने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। तीनों युवकों ने तौसीफ के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया,
हालांकि इस मामले में कई ऐसे पहलू हैं जो सीधे तौर पर तौसीफ खान और बार प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हैं। सबसे अहम बात यह है कि घटना जिस समय हुई, उस समय बार आधिकारिक रूप से बंद होना चाहिए था, इसके बावजूद शराब को लेकर विवाद होना इस बात की ओर इशारा करता है कि देर रात भी किसी न किसी रूप में शराब परोसी जा रही थी, सूत्रों की मानें तो अमिगोज बार एंड पब में निर्धारित समय के बाद भी शटर बंद कर अंदर से शराब बेचे जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या तौसीफ खान भी इस अवैध गतिविधि में शामिल था, जिसके चलते यह विवाद हुआ।
एफआईआर में भी शराब देने को लेकर विवाद का जिक्र है, जो इस पूरे मामले को और गंभीर बना देता है। अगर बार बंद होने के बाद भी शराब दी जा रही थी, तो यह नियमों का सीधा उल्लंघन है और इसमें शामिल कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आती है।
फिलहाल तारबहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना में तौसीफ खान केवल पीड़ित है या फिर पूरे घटनाक्रम में उसकी भी कोई भूमिका है।

Post a Comment

0 Comments