Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जेल से छूटते ही कानून तोड़ा, टीआई प्रदीप आर्य की सख्ती से फिर पहुंचा सलाखों के पीछे...


बिलासपुर 24 मार्च  2026। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देना एक बार फिर अपराधियों पर भारी पड़ गया,चिंगराज पारा निवासी हर्ष उपाध्याय, जो लगभग डेढ़ साल पहले लोयला स्कूल के सामने हुए चाकूबाजी के मामले में हत्या के प्रयास की धारा में जेल गया था, उसकी रिहाई के बाद साथियों ने जश्न के नाम पर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की,लेकिन सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की सख्त कार्यशैली के चलते यह जश्न कुछ ही देर में दोबारा जेल यात्रा में बदल गया,रिहाई के बाद हर्ष उपाध्याय के साथियों ने बाइक रैली निकाली, जो सामान्य स्वागत तक सीमित नहीं रही,सरकंडा के राम सेतु पुल से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक युवकों ने बुलेट की तेज आवाज, हथियार लहराते हुए और तीन-तीन सवारियों के साथ सड़कों पर हंगामा किया, इस दौरान आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और माहौल भयभीत करने वाला बन गया,
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी हर्ष उपाध्याय और उसके साथी अजय साहू को हथियारों सहित धर दबोचा, दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें फिर से जेल भेज भेजने की तैयारी की जा रही है,थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनके थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही सभी को कार्य करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।
इस पूरी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि सरकंडा थाना क्षेत्र में कानून का राज कायम है और अपराधियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। प्रदीप आर्या की तत्परता और सख्ती ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि पुलिस यदि इच्छाशक्ति के साथ काम करे तो अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Post a Comment

0 Comments