Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, दिग्गजों के सम्मान से सजा लखीराम अग्रवाल स्मृति टी-20 का दूसरा दिन...



बिलासपुर 23 मार्च 2026।बिलासपुर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में खेल और सम्मान का शानदार संगम देखने को मिला, मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया,विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच और सीखने का अवसर मिलेगा,उन्होंने स्व. लखीराम अग्रवाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

 वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि देशभर की टीमों के साथ खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा,आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि पहली बार दूधिया रोशनी में आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे शहर के युवाओं को सीखने का अवसर मिल रहा है।
 इस दौरान शहर के पुराने दिग्गज क्रिकेटरों और विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक और गौरवपूर्ण बन गया,मैचों की बात करें तो जौनपुर ने गाजियाबाद को 80 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया,जौनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, जवाब में गाजियाबाद 115 रन पर सिमट गई,मुरारी को 55 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मैच में खड़गपुर ने नागपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की, जिसमें पवन महंत को मैन ऑफ द मैच मिला,स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर तालियों से उत्साह बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments