Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शिक्षा विभाग में 30 लाख का भत्ता, 200 संशोधन और अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोप,जांच की मांग तेज...



बिलासपुर 23 मार्च 2026।बिलासपुर में जिला शिक्षा विभाग एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा ने प्रमुख सचिव से मुलाकात कर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे और स्थापना शाखा के जूनियर ऑडिटर सुनील यादव के खिलाफ विस्तृत शिकायत सौंपी है। इसमें वित्तीय गबन, अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, युक्तियुक्तकरण में अनियमितता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की अनदेखी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत के अनुसार, कोटा विकासखंड में पदस्थ रहते हुए विजय टांडे ने सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच एक कर्मचारी देवेंद्र कुमार फाल्के को “अन्य भत्ता” और “वर्दी धुलाई भत्ता” के नाम पर करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि हर महीने 4 से 4.5 लाख रुपये तक की राशि एक ही कर्मचारी को दी गई, जो सामान्य वेतन से कहीं अधिक है। इस भुगतान में मिलीभगत की आशंका जताई गई है।अंकित गौरहा का कहना है कि उस समय विजय टांडे आहरण एवं संवितरण अधिकारी भी थे, जिससे यह भुगतान उनकी जानकारी में हुआ। उन्होंने संबंधित खातों की जांच कर वास्तविक लेन-देन उजागर करने की मांग की है। मामला कलेक्टर की बैठक में भी उठा और थाना कोटा में अपराध दर्ज हुआ, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई,शिकायत में यह भी आरोप है कि अनियमितताओं को छिपाने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की थी। साथ ही मासिक व्यय पत्रक और बजट दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन को छिपाने की बात भी सामने आई है।अनुकंपा नियुक्ति में पात्रों की जगह अपात्रों को लाभ देने और युक्तियुक्तकरण में करीब 200 प्रकरणों में बिना समिति अनुमोदन के संशोधन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। आदेशों में हस्ताक्षर और प्रक्रिया का अभाव बताया गया है।अंकित गौरहा ने इसे सुनियोजित घोटाला बताते हुए विजय टांडे और सुनील यादव के निलंबन तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

Post a Comment

0 Comments