जांजगीर, चांपा 23 मार्च 2026।जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
जब विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने कुछ साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचे और वहां गाली-गलौज करने लगे,दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पंकज कश्यप पर फायर कर दिया, गोली पंकज के पैर की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,घायल पंकज कश्यप को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है।
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन इस तरह की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
0 Comments