Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर में AAP का बड़ा दांव, उज्ज्वला कराड़े फिर बनीं जिलाध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की कोशिश...


बिलासपुर 23 मार्च 2026।बिलासपुर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत एक अहम फैसला लेते हुए एक बार फिर बिलासपुर की कमान डॉ. उज्ज्वला कराड़े को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इस नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा भरने और आगामी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह निर्णय डॉ. संदीप पाठक (राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी) के निर्देश पर तथा मुकेश अहलावत (विधायक, दिल्ली एवं सह-प्रभारी छत्तीसगढ़) की सहमति से लिया गया है, इसके साथ ही पार्टी ने अन्य जिलों और प्रदेश स्तर पर भी पदाधिकारियों की घोषणा की है। कवर्धा जिलाध्यक्ष के रूप में संजय चंद्रवंशी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी और अभिषेक मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. उज्ज्वला कराड़े ने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगी,उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील भी की,गौरतलब है कि डॉ. कराड़े ने पूर्व में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन अब उनकी वापसी को संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम छत्तीसगढ़ में संगठन को पुनर्गठित कर मजबूत आधार तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है।
उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। हालांकि, कुछ कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर पार्टी इस बदलाव को सकारात्मक संकेत के रूप में देख रही है।

Post a Comment

0 Comments