Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर में राष्ट्रीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, रोशनी से जगमगाया स्टेडियम, रोमांचक मुकाबलों से दर्शक उत्साहित...

बिलासपुर 22 मार्च 2026।बिलासपुर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ, 16 वर्षों बाद स्टेडियम दूधिया रोशनी से जगमगा उठा, जिसने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया है।

उद्घाटन समारोह में विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे,मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन शहर के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। 
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से बिलासपुर को देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा,टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गाजियाबाद और वीटीसीए नागपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें नागपुर ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की, मोहम्मद इरफान (65 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया,दूसरे मुकाबले में खड़कपुर ने जौनपुर को 141 रनों से हराकर एकतरफा जीत हासिल की,आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि 21 से 29 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें आईपीएल और रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी भी शामिल हैं। सेमीफाइनल 27-28 मार्च और फाइनल 29 मार्च को खेला जाएगा,दर्शकों के मनोरंजन के लिए मैचों के दौरान चीयर लीडर्स का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस आयोजन ने बिलासपुर को क्रिकेट के बड़े मंच पर नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Post a Comment

0 Comments