Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पीएचई भुगतान में देरी से ठेकेदारों में आक्रोश, 28 मार्च को आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप...


बिलासपुर 24 मार्च 2026।बिलासपुर जिले में पीएचई विभाग के लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। लाखों रुपये के बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं होने के कारण ठेकेदारों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब एक ठेकेदार ने 28 मार्च को विभाग कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की बात कही,इस चेतावनी के बाद ठेकेदारों के बीच हड़कंप मच गया है।सूत्रों के अनुसार, मामला पीएचई विभाग में कराए गए कार्यों के भुगतान से जुड़ा है। ठेकेदारों का आरोप है कि उन्होंने करीब एक साल पहले काम पूरा कर बिल जमा कर दिया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया,बार-बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहा है।एक ठेकेदार ने अपने समूह में अधिकारियों पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि 65 लाख रुपये के कार्य में से केवल 22 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि रोकी गई है। ठेकेदारों का कहना है कि “हर घर जल” जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है।
स्थिति से परेशान ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आत्मदाह की धमकी ने न सिर्फ विभाग बल्कि प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और ठेकेदारों की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।

Post a Comment

0 Comments