बिलासपुर 18 मार्च 2026।बिलासपुर में आबकारी नियमों की सरेआम अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एमिगोज बार प्रशासनिक व्यवस्था को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। नियमों के मुताबिक किसी भी बार को रात 12 बजे के बाद संचालन की अनुमति नहीं होती और न ही शराब पार्सल (टेक-अवे) की सुविधा दी जा सकती है। लेकिन आरोप है कि इस बार में न केवल देर रात तक ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी जा रही है, बल्कि रात 3 से 4 बजे तक खुलेआम पार्सल भी दिया जा रहा है।यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब जिम्मेदार आबकारी विभाग इस पर पूरी तरह से मौन साधे हुए है। वही लोगों का कहना है कि इतनी खुली अवैध गतिविधि बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। “एक तो चोरी, ऊपर से शिनाजोरी” वाली कहावत यहां पूरी तरह चरितार्थ होती दिख रही है, जहां नियम तोड़े भी जा रहे हैं और कार्रवाई का कोई डर भी नजर नहीं आता,वहीं, बिलासपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद शहर के बीचों-बीच इस तरह की गतिविधियां पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। आखिर क्यों पुलिस की नजर इस बार पर नहीं पड़ रही? या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आबकारी और पुलिस विभाग इस मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा????
0 Comments