Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शराब के नशे में दोस्त बना कातिल, सकरी पुलिस की मुस्तैदी से 48 घंटे मे मर्डर के आरोपी गिरफ्तार...


बिलासपुर 17 मार्च 2026।बिलासपुर थाना सकरी पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामूली विवाद ने इस वारदात को जन्म दिया, जहां एक युवक की उसके ही दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी,घटना 14 मार्च 2026 की है, जब प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने अपने बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने की रिपोर्ट थाना सकरी में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई,जांच के दौरान पता चला कि संदेही राकेश कौशिक उर्फ छोटू और उसका भाई गणेश कौशिक घटना के बाद से फरार हैं। बीट आरक्षकों की सक्रिय निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर 16 मार्च को दोनों आरोपियों को ग्राम मेण्ड्रा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे मृतक सतीश कौशिक के साथ शराब पीने गए थे। नशे की हालत में सतीश द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद बढ़ गया, गुस्से में दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई,हत्या के बाद आरोपी फरार होकर छिपे हुए थे और बाहर भागने की फिराक में थे, लेकिन सकरी पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी एक न चली, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी सहित पुलिस टीम और बीट आरक्षकों की भूमिका सराहनीय रही,सकरी पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments