Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुंडा बदमाश संतोष गिरफ्तार,महिला से जबरन अनाचार का आरोपी पुलिस की पकड़ में...


जांजगीर-चांपा 16 मार्च 2026।जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से जबरन अनाचार करने के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश संतोष कोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष कोसले निवासी केरा, थाना नवागढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि संतोष कोसले ने एक महिला को डराकर-धमकाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद नवागढ़ थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था और लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। नवागढ़ पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।इसी दौरान माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के तहत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष कोसले को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और प्रकरण में अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी,नवागढ़ पुलिस का कहना है कि महिला से जुड़े अपराधों के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments