Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी पर मुगल लीजेंड्स का कब्जा, दानिश अली बने मैन ऑफ द सीरीज...


बिलासपुर 17 फरवरी 2026।बिलासपुर इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिताबी मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने अल हिंद लायंस को 17 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 1,10,786 रुपये नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता अल हिंद लायंस को 55,786 रुपये नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगल लीजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बनाए। अली ने नाबाद 53 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मेहताब खान ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल हिंद लायंस की टीम 7 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। मेहताब खान को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में दानिश अली को मरहूम फिरोज कुरैशी की स्मृति में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। बेस्ट बैट्समैन का खिताब जानू खान (अल हिंद लायंस), बेस्ट बॉलर शोएब शेखानी (जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स) और बेस्ट विकेटकीपर मुजम्मिल सिद्दीकी को दिया गया।
समारोह में विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर हो रहा यह आयोजन समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, दिलीप लहरिया, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन सहित अन्य अतिथियों ने आयोजन समिति को बधाई दी। आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन और समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments