बिलासपुर 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमलताश कॉलोनी में देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरा आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा बुजुर्गों का सम्मान समारोह एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों और महिलाओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशप्रेम और सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुदेश सोनू सिंह सिरोही ने की। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. अंतरा चंद्राकर, कोषाध्यक्ष प्रतिज्ञा सिंह (एडवोकेट) तथा सहसचिव के रूप में मीना हिरानी, मधुबाला अग्रवाल, राकेश शर्मा, डॉ. राजवीर सीकरवार, अजय अग्रवाल, इंद्रराज सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, अशोक तिवारी जी, गुड्डु सिंह, सन्नी सलूजा, अमित हिरानी, सी.पी. गुप्ता, अभिनव शर्मा, सरिता गुप्ता, नीलम सिक्रवार, पलक जायसवाल, निधि सिंह, वर्षा जायसवाल, नेहा सलूजा, संगीता गुप्ता, किरण हिरानी, राखी जैन, ट्रेजा साहू, विनीता तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में सभी ने इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
0 Comments