Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मस्तूरी पुलिस का सख्त एक्शन: अवैध जुए पर करारा प्रहार, 7 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार...


बिलासपुर 09 जनवरी 2026।बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ मस्तूरी पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और सक्रियता का परिचय देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देशों के पालन में मस्तूरी पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग, टाउन भ्रमण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखे हुए है। इसी सतर्कता का नतीजा है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
दिनांक 08 जनवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लावर तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर दबिश देते ही पुलिस ने 7 जुआरियों को रंगेहाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10,100 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की। इस संबंध में थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुए और सट्टे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।मस्तूरी पुलिस की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। मस्तूरी पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*पकड़े गए जुआरियों का नाम*:-

01. लखेश्वर साहू पिता स्व. द्वारिका  साहू उम्र 34 साल निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
02. देवेंद्र सोनी पिता लल्लू सोनी उम्र 52 साल निवासी गोड़पारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
03. भरत जायसवाल पिता बिहारी जायसवाल उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
04. रामकुमार केंवट पिता स्व. राजाराम केंवट उम्र 43 साल निवासी पोड़ी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
05. पोला राम पिता दुखीराम पाल उम्र 64 साल निवासी पोडी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
06. फेकूराम साहू पिता दुलारी राम साहू उम्र 50 साल निवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी बिलासपुर
07. राजू साहू पिता महेश राम साहू उम्र 39 साल निवासी किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

Post a Comment

0 Comments