बिलासपुर 22 दिसंबर 2025।बिलासपुर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा (पंजीयन क्रमांक 2708/16) के प्रधान कार्यालय प्रेम नगर, किराढी, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से विस्तार कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस क्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
यह घोषणा कुशवाहा कल्याण विकास समिति, लिंगियाडीह, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो जी के कुशल नेतृत्व में समाज को संगठित करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरि शंकर कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा की अनुशंसा पर बिलासपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशवाहा कल्याण विकास समिति के प्रभारी श्री रमेश कश्यप को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, श्री नवल वर्मा को संगठन की जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि श्री रमेश कश्यप और श्री नवल वर्मा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कुशवाहा समाज को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से हरि शंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश कश्यप (अध्यक्ष, कुशवाहा कल्याण विकास समिति), अजय कश्यप, चंद्रिका कश्यप, राम बहादुर कश्यप, रामकुमार कश्यप, राकेश मौर्य, कमल कश्यप, कन्हैया कुशवाहा, बालकुमार कुशवाहा, आकाश मौर्य, सरवन कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, गणेश कश्यप, अकलेश कश्यप, रंजन कश्यप, शंकर कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार एवं जनकल्याण के कार्यों में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
0 Comments