Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर चमका छत्तीसगढ़ पंखिड़ा 2025 ने रचेगा इतिहास...


बिलासपुर  12 सितम्बर 2025।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और गरबा महोत्सव “पंखिड़ा” ने इस बार ऐसा कीर्तिमान रचा, जिसे सुनकर हर छत्तीसगढ़िया और भारतीय गर्व से भर उठा। पहली बार किसी क्षेत्रीय आयोजन की झलकियां न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित की गईं। यह क्षण न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया।


पंखिड़ा महोत्सव पिछले दो वर्षों से लगातार बिलासपुर में आयोजित हो रहा है। समय के साथ यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम न रहकर एक धरोहर और पहचान बन चुका है। गरबा और लोक परंपरा पर आधारित इस उत्सव में देशभर से कलाकार, फिल्मी सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल होते हैं।

पिछले आयोजनों में शहनाज़ गिल, एल्विश यादव, आदाह शर्मा और दिव्येन्दु शर्मा (मुन्ना भैया) जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हो चुकी हैं, जिन्होंने इस मंच पर अपनी उपस्थिति से आयोजन की शान बढ़ाई।

प्रजराज्यम ग्रुप, बिलासपुर द्वारा आयोजित पंखिड़ा महोत्सव 2025 का आयोजन इस बार और भी भव्य होने जा रहा है।

23 और 24 सितम्बर 2025 को यह दो दिवसीय उत्सव बिलासपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

23 सितम्बर को एक जानी-मानी महिला सेलिब्रिटी के शामिल होने का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

24 सितम्बर को हरियाणा के लोकप्रिय गायक मसूम शर्मा लाइव प्रस्तुति देंगे और अपने प्रसिद्ध गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

12 सितम्बर 2025 को जब न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की जगमगाती स्क्रीन पर पंखिड़ा महोत्सव की झलकियां प्रदर्शित हुईं, तो यह क्षण छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हो गया। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और गरबा संस्कृति का यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन साबित करता है कि भारतीय संस्कृति अब सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रही है।

पंखिड़ा महोत्सव की यह उपलब्धि एक संदेश देती है कि भारत की क्षेत्रीय संस्कृति भी अब वैश्विक पहचान बना रही है। बिलासपुर से उठी यह सांस्कृतिक लहर अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की लोक कला और परंपराओं का परचम लहरा रही है।पंखिड़ा 2025 न केवल एक आयोजन है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भारतीय कला की विश्व यात्रा का प्रारंभिक अध्याय है।

Post a Comment

0 Comments