Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शहर में फिर चला चाकू,दिन दहाड़े महिला पर युवक ने किया हमला...,पुलिस का नही कोई खौफ,अपराधियो के हौसले बुलंद...


बिलासपुर 26 नवंबर 2022।बिलासपुर दिन दहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना ने जिले की पुलिसिंग पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है, वही बिलासपुर में महिला एस एस पी होने के बाद भी अब बिलासपुर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आप को बता दें दिन दहाड़े एक सिरफिरे ने महिला के घर घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल महिला को पड़ोसी ने मदद करते हुए उसके हाथ से बह रहे खून को रोकने के लिए कपड़ा बांधा, जिसके बाद घटना की जानकारी 112 को दी गई,जिसके बाद 112 की मदद से घायल महिला को सिम्स पहुंचाया गया। इधर आरोपी के आने जाने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया।



वही घटना के बाद मोहल्ले के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।आपको बता दे की पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर का है, जहां रहने वाली महिला साइबरा खातून पति मजहर के घर आज दोपहर डेढ़ बजे मुंह में रूमाल बांधकर एक हाथ में बैग लिए एक युवक घुसा वही घर के लोगों के मुताबिक युवक को वे लोग पहले से ही जानते थे, क्योंकि जब वे तालापारा में रहते थे तब युवक मोहम्मद अली पड़ोस में ही रहता था और उनके यहां की लड़की को परेशान करता था। आज यूवक इसी नियत से घर पहुंचा और साइबरा खातून से बहस करने लगा, बात इतनी बढ़ गई की सरफिरे युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जरा की आरोपी युवकों को मोहल्लेवालो पकड़ कर जमकर पीटा है जिससे युवक अस्पताल में भर्ती है। चाकूबाजी की घटना के बाद एक महिला के बेहोश होने की भी खबर सामने आई है।

बिलासपुर बना अपराधपुर...



बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध ने बिलासपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। जिले में अब चाकूबाजी, लूट,हत्या जैसी घटना आम हो चली है।अब बिलासपुर में ऐसा लगाने लगा है की मानो अपराधियो को पुलिस का कोई खौफ ही नही रह गया है अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस जनता कि सुरक्षा के लिए होती है पर अब लगता है की बिलासपुर पुलिस से लोगों का भरोसा उठते जा रहा है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को चाहिए वे समय समय पर थाना प्रभारियों की बैठक लेकर बढ़ते अपराध को रोकने और पुलिया तंत्र मजबूत करने के साथ ही सतत पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments