Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठनात्मक कसावट, बिलासपुर शहर,ग्रामीण में दो जिलाध्यक्ष नियुक्त...

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा में अहम नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मखमूर इक़बाल खान द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस सूची में बिलासपुर जिले को संगठनात्मक दृष्टि से दो भागों बिलासपुर शहर और बिलासपुर ग्रामीण में विभाजित करते हुए अलग-अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
बिलासपुर शहर से मोहम्मद हनीफ को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं बिलासपुर ग्रामीण से मुशरफ खान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुशरफ खान को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का कट्टर समर्थक और संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है। वे पिछले लगभग 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।
अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में की। इसके बाद कई वर्षों तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें बेलतरा शहरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, जहां उन्होंने अथक मेहनत और निरंतर सक्रियता से अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल को सशक्त किया। तत्पश्चात उन्हें जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय चुनावों में भी उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी लगन, सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है कि आज उन्हें जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। मुशरफ खान की नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा सहित बीजेपी, युवा मोर्चा और अन्य सभी प्रकोष्ठों में खुशी का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को व्यापक मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments