Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एसईसीएल ने 200 सफाई मित्रों को किया सम्मानित, स्वच्छता के प्रति समर्पण को किया सलाम...



बिलासपुर 01 नवंबर 2026।बिलासपुर स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनके परिश्रम, समर्पण और निरंतर योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को बिलासपुर के वसंत विहार स्थित रविंद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया,भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही,समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण में सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे अपने नियमित परिश्रम और जिम्मेदारी के माध्यम से कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक कार्यशैली और जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लगभग 200 सफाई मित्रों का सम्मान रहा। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की,इस दौरान सफाई मित्रों के चेहरे पर सम्मान और गौरव का भाव देखने को मिला,उल्लेखनीय है कि एसईसीएल में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक स्पेशल कैंपेन 6 संचालित किया गया, इसके अंतर्गत कार्यालयों एवं विभिन्न कार्यस्थलों पर व्यापक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं, अभियान में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्रियों के निस्तारण तथा कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया,इस सम्मान समारोह के माध्यम से एसईसीएल ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान की सफलता में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे अहम है और उनके श्रम एवं योगदान को सम्मान देना सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments