बिलासपुर 16 अक्तूबर 2026।बिलासपुर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा में आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में गुड्डी चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और देर रात तक भक्ति गीतों का आनंद लिया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने साथियों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा के प्रति सच्ची श्रद्धा, विश्वास और अच्छे मन से की गई प्रार्थना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना मां रानी पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने, अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है।
उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए क्षेत्र में शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया,कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहित उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जगराता के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुखराम बिरजे, उपसरपंच ओमप्रकाश श्रीवास, राजेंद्र साहू, कृष्ण केवट, संजय साहू, लोकेश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, विष्णु साहू, अशोक साहू, तीज राम साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, ग्राम लगरा में आयोजित इस जगराता कार्यक्रम ने धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया है।
0 Comments