Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े प्रवीण झा सम्मानित, सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए मिला सम्मान...


बिलासपुर 05 अक्टूबर 2026।बिलासपुर नई दिल्ली में आयोजित बिहारी अभिमान सम्मेलन 2026 में छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रवीण चंद्र झा को उनके सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों और उद्योग के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी की गरिमामयी उपस्थिति रही, प्रवीण झा अपनी अर्धांगिनी कल्पना झा के साथ समारोह में शामिल हुए,समारोह के मंच पर प्रवीण झा को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया,विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुए इस सम्मान के बाद उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन किया,प्रवीण झा ने कहा कि सम्मान की असली खुशी तब होती है, जब वह समाज और लोगों के लिए किए गए कार्यों के लिए मिले, उन्होंने कहा कि सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, व्यक्ति जिस मुकाम तक पहुंचता है, उसमें समाज और लोगों का भी योगदान होता है। ऐसे में अपनी क्षमता, अनुभव और संसाधनों का उपयोग समाज के हित में करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने उद्योग और सामाजिक जिम्मेदारी को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि उद्योग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है, वहीं जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक विकास में योगदान देना भी उतना ही आवश्यक है।
प्रवीण झा ने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए कहा कि शिक्षा, तकनीक, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने वाला युवा परिवार के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, उन्हें दूसरों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए,कार्यक्रम में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने युवाओं को अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया,उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया,सम्मेलन में सामाजिक सरोकार, युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ,प्रवीण झा ने शुभसीता फाउंडेशन की संस्थापिका मनोरमा, कन्वेनर रोहन एवं पूरी आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जुड़ाव और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं।

Post a Comment

0 Comments