Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“रातभर दुकान खोलो… ग्राहक भी आएंगे, नशे का सामान भी बिकेगा!”...,देवभोग दुकान संचालक का दावा,कोनी थाना प्रभारी ने रातभर दुकान खोलने को कहा; आधी रात आईटीआई गेट के पास खुली मिली दुकान, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल...

बिलासपुर 01 अक्टूबर 2026।बिलासपुर न्यायधानी में पुलिस की रात्रि गश्त और कानून-व्यवस्था को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई गेट के पास संचालित देवभोग दुकान से जुड़ा है। दावा है कि दुकान संचालक को कथित तौर पर रातभर दुकान खोलकर रखने के लिए कहा गया है। यही वजह है कि रात करीब 12 बजे जब मौके पर पहुंचकर दुकान खुली देखी गई तो वहां मौजूद दुकानदार ने कथित तौर पर कहा कि “कोनी थाना प्रभारी ने कहा है कि आप देवभोग वाले हो, रातभर दुकान खोलकर रखो।”

अब सवाल यह है कि अगर यह दावा सही है तो आखिर रातभर दुकान खुलवाने की जरूरत क्यों पड़ी? और यदि दुकान में नशीली अथवा प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री हो रही है, तो उसकी निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी है?

व्यंग्यात्मक अंदाज में कहें तो शायद कोनी पुलिस ने “नाइट शिफ्ट” का नया मॉडल तैयार कर लिया है,पुलिस रात में गश्त करे या न करे, दुकान जरूर खुली रहनी चाहिए। ग्राहक आएं, सामान खरीदें और रात भी गुलजार रहे। आखिर कानून-व्यवस्था भी तो “24×7” होनी चाहिए!

स्थानीय लोगों के बीच भी इस तरह रात में दुकान खुलने को लेकर चर्चा है। खासकर तब, जब पुलिस प्रशासन लगातार अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ कार्रवाई का दावा करता रहा है। ऐसे में थाना क्षेत्र में आधी रात तक दुकान खुली रहने और वहां कथित रूप से नशे का सामान बिकने की बात सामने आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

हालांकि दुकानदार द्वारा थाना प्रभारी के नाम से कही गई बात की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। यदि थाना प्रभारी ने वास्तव में दुकान रातभर खोलने के निर्देश दिए हैं तो इसकी वजह भी सार्वजनिक होनी चाहिए और यदि दुकानदार ने गलत तरीके से पुलिस अधिकारी का नाम लिया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

अब असली सवाल यही है,कोनी थाना क्षेत्र में रात की ड्यूटी पुलिस कर रही है या दुकानदार?

Post a Comment

0 Comments